: 6 साल बाद वापसी करने वाली हैं डिंपल गर्ल
Fri, Jan 26, 2024
सनी देओल ने बीते साल ‘गदर 2’ से खूब धमाल मचाया। इस साल भी उनके खाते में कई फिल्में हैं। एक फिल्म की शूटिंग तो एक्टर शुरू भी कर चुके हैं। हालांकि, जिस पिक्चर को लेकर वो सबसे ज्यादा चर्चा में बने हैं- वो है ‘लाहौर 1947’। आमिर खान की इस पिक्चर में सनी देओल लीड रोल निभा रहे हैं। वहीं पिक्चर में सनी के साथ कौन सी एक्ट्रेस लीड रोल में होंगी, नाम पता लग गया है। सनी देओल के लिए बीता साल धमाकेदार रहा है।
‘गदर 2’ से एक्टर ने बॉक्स आॅफिस पर खूब पैसे पीटे हैं। हर किसी को इंतजार है सनी देओल की अगली पिक्चर का। हालांकि, इन दिनों एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं उनके खाते में एक नहीं बल्कि कई पिक्चरें हैं। जिसमें से एक है- ‘लाहौर 1947’। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। बीते दिनों पता चला था कि, आमिर खान का इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस होने वाला है। अब पिक्चर में फीमेल लीड को लेकर बड़ा नाम सामने आ गया है। ये तो आप जानते हैं कि ‘लाहौर 1947’ को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। पिक्चर में सनी देओल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हालांकि, उनके साथ पिक्चर में प्रीति जिंटा दिखाई दे सकती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट से पता लगा है कि, एक्ट्रेस इस पिक्चर से 6 साल बाद वापसी करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रीति जिंटा को हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि, प्रीति जिंटा वहां लुक टेस्ट के लिए पहुंची थीं।
जिस पिक्चर के लिए उन्होंने अपना लुक टेस्ट दिया है, वो सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ बताई जा रही है। वहीं ऐसी उम्मीदें जताई जा रही है कि, इसी फिल्म से वो लंबे समय बाद कमबैक करने वाली हैं। सनी देओल को ये पिक्चर ‘गदर 2’ के बाद मिली है। दरअसल ‘कॉफी विद करण 8’ के एपिसोड के दौरान सनी देओल ने खुलासा किया था। वो बताते हैं कि ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी के दौरान आमिर खान उनके पास आए और मिलने को कहा। अगले दिन वो दोनों मिले और प्रोजेक्ट पर चर्चा भी शुरू हो गई और सनी देओल ने फिल्म के लिए हां कर दिया। पिंकविला की एक रिपोर्ट में आमिर खान के अगले दो प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा हुआ था। पहले ‘सितारे जमीन पर’ और दूसरा ‘लाहौर 1947’। ऐसा पता चला था कि, क्रिसमस में तो उनकी पहली फिल्म रिलीज हो जाएगी। जबकि, ‘लाहौर 1947’ 12 फरवरी, 2024 को फ्लोर पर आने वाली है। बताया जा रहा है कि, इसके लिए मुंबई में काम शुरू हो चुका है। उस समय की कहानी दिखाने के लिए सेट पर काम किया जा रहा है। इसके लिए कई बड़े सेट्स भी लगाए गए हैं।
: रोहित शेट्टी चाहते थे कि स्क्रीन पर रियल लगूं इसलिए बॉडी डबल यूज नहीं किया: शिल्पा
Thu, Jan 25, 2024
शिल्पा शेट्टी की मानें तो अपने करियर में उन्होंने कभी किसी एक्ट्रेस को कंप्टीशन नहीं माना। इसी वजह से वे 30 सालों तक इंडस्ट्री में टिकी रहीं। इन दिनों, शिल्पा अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। हाल ही में खास बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने अपनी सीरीज और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की।
‘आईपीएस’ के साथ-साथ, मैं फिल्म ‘सुखी’ की भी शूटिंग कर रही थी। दोनों ही प्रोजेक्ट एक-दूसरे से बहुत अपोजिट थे। आईपीएस की तारा बहुत ही पावरफुल, बहादुर और सीनियर पुलिस अफसर है, वहीं ‘सुखी’ एक आम औरत की कहानी थी। एक वक्त में दो अपोजिट किरदार निभाना काफी चुनौतीपूर्ण था। वहीं, अब तक जब भी मैंने कोई एक्शन सीन किए, स्टंट डबल के इस्तेमाल से किए हैं। इस सीरीज में मैंने पहली बार अपना एक्शन खुद किया। रोहित चाहते थे कि मैं स्क्रीन पर रियल दिखूं। ज्यादातर एक्शन सीन हमने एक ही शॉट में खत्म कर दिए थे। शूटिंग के दौरान, मुझे कुछ गंभीर चोटें भी आईं लेकिन जब स्क्रीन पर खुद को देखा तो काफी संतुष्टि मिली। जी हां। हम दोनों के पेरेंट्स एक-दूसरे को कई सालों से जानते थे।
दरअसल, मेरे पिताजी को एक्शन का बहुत शौक था। उन्होंने रोहित के पिता, एमबी शेट्टी के साथ किसी एक प्रोजेक्ट में काम किया था। हालांकि, मेरे पिताजी को ये इंडस्ट्री ज्यादा रास नहीं आई और इसीलिए उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया। उसके बाद, हम दोनों के परिवार पूरी तरह से अलग हो गए और आज सालों बाद, मैं और रोहित एक साथ काम कर रहे हैं। मैंने कभी कोई काम खुद को प्रूफ करने के लिए नहीं किया। मैं एक मिडिल क्लास बैकग्राउंड से थी, तो शुरूआत में मेरा काम करना बहुत जरुरी था। जैसे-जैसे काम मिला, मैं करती गईं। 17 साल की उम्र में मैंने अपनी पहली गाड़ी खरीदी, पहला घर खरीदा। दरअसल, उस उम्र में मैंने कभी एक्टिंग को अपना करियर बनाने का नहीं सोचा था। यहीं वजह रही कि उतार-चढ़ाव आए लेकिन मैं इस जर्नी को एन्जॉय करती रही। आज यदि मैं इतने सालों तक इस इंडस्ट्री में टिक पाई तो इसीलिए क्योंकि मैंने सिर्फ अपने काम पर ध्यान दिया दूसरों के काम पर नहीं। मैंने कभी किसी भी अभिनेत्री को अपना कंप्टीशन नहीं माना। साथ ही, ऐसा कोई प्लेटफॉर्म नहीं जिस पर मैंने काम ना किया हो - फिल्म, रेडियो, टेलीविजन, ओटीटी और मेरा खुद का सोशल मीडिया ऐप भी है। कुल मिलाकर, पहले काम करना मेरी जरुरत थी लेकिन अब यह मेरा पैशन बन गया है।
: इस साल 4 पिक्चरों से भौकाल काटने वाले हैं अक्षय कुमार
Thu, Jan 25, 2024
अक्षय कुमार कई सीक्वल फिल्मों पर काम करते नजर आ चुके हैं। वहीं उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भी कई सीक्वल पिक्चर हैं। अब उनकी फिल्म ‘देसी बॉयज’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सीक्वल बनने जा रहा है और स्क्रिप्ट भी इस साल के आखिर तक पूरी हो जाएगी। लेकिन इस बार वो नहीं होगा, जो 2011 में हुआ था।
अभी तो महज साल की शुरूआत हुई है और कई फिल्मों के सीक्वल का ऐलान भी हो चुका है। इस साल अक्षय कुमार 4 पिक्चरों से भौकाल काटने वाले हैं। इसी बीच पता लगा है, अक्षय कुमार की एक और पिक्चर का सीक्वल बनने जा रहा है। ये फिल्म है ‘देसी बॉयज’। जो साल 2011 में आई थी। जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था। इनके अलावा पिक्चर में दीपिका पादुकोण, चित्रांगदा सिंह समेत कई सितारे थे। अब इसका सीक्वल बनने जा रहा है। साल 2011 में आई कॉमेडी फिल्म ‘देसी बॉयज’ को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। अब फिल्म का सीक्वल बनाने की चर्चा तो तेज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘देसी बॉयज 2’ की कहानी एकदम फ्रैश होगी। यानी जो पहले पार्ट में दिखाया गया है, उससे सबकुछ अलग होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि, मेकर्स ‘देसी बॉयज 2’ की कहानी ही नहीं, बल्कि पूरी कास्ट भी बदल रहे हैं। जो एक चीज फिल्म में सेम होने वाली है- वो है पिक्चर का टाइटल। मेकर्स का कहना है कि, वो नए एक्टर्स को पिक्चर के लिए साइन करेंगे।
इसकी वजह से वो नई जनरेशन के दर्शकों को नए किरदारों के साथ नई कहानी दिखाना चाहते हैं। यानी फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नहीं होंगे। तीनों स्टार्स का पत्ता कट चुका है। दरअसल मेकर्स भी ‘बड़े मियां और छोटे मियां’ वाली स्ट्रेटजी पर ही चल रहे हैं। इस फिल्म का भी सिर्फ टाइटल ही सेम है बाकी पूरी कहानी और स्टार कास्ट बदल दी गई है। हालांकि, ‘देसी बॉयज 2’ की स्क्रिप्ट अबतक फाइनल नहीं हुई है। सबकुछ होने के बाद ही फिल्म के लिए एक्टर्स को अप्रोच किया जाएगा। पहले पार्ट में पूरी कहानी अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के इर्द गिर्द घूमती है। हालांकि, सीक्वल की कहानी बिल्कुल ही अलग होगी। ऐसा पता चला है कि, इस पिक्चर को लक्ष्य राज आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने ‘अटैक’ भी बनाई है। ‘देसी बॉयज 2’ की कहानी पर काम किया जा रहा है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस साल के आखिर तक स्क्रिप्ट पर काम पूरा भी कर लिया जाएगा। जिसके बाद फिल्म का ऐलान भी हो जाएगा।